Uncategorized

मणिपुर 80 दिनों से सांप्रदायिक दंगों से जल रहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संवेदनहीन हो चुके हैं – भरत नाहर

मूलचंद सिन्हा

कुरुद। कांग्रेस कमेटी जिला धमतरी के उपाध्यक्ष और भखारा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरत नाहर ने सवाल उठाते हुए कहा कि मणिपुर हिंसा को जातीय दंगा के नाम देने वाली भाजपा आज खामोश है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संवेदनहीन हो चुके हैं। उन्होंने कहा है कि मणिपुर 80 दिनों से सांप्रदायिक दंगों से जल रहा है और प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने का समय ही नहीं है जबकि अमेरिका घूम कर आते और अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करने जाते हैं।

देश में चुनावी तैयारी में लग जाते हैं लेकिन मणिपुर हिंसा पर एक शब्द तक नहीं बोलते। भरत नाहर ने कहा है कि नरेंद्र मोदी अपने मुख्यमंत्री से इस्तीफा तक नहीं ले पा रहे। कुकी जनजाति की हत्या करने वाले भाजपा आरएसएस और उसके संगठन के लोग जिम्मेदार हैं. मणिपुर सरकार को भंग कर तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। मणिपुर सरकार के बारे में संसद में स्पष्ट बयान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!