निषाद समाज द्वारा आयोजित गुहा राज निषाद महोत्सव में ग्राम मंडईभाठा पहुचे ओंकार साहू

धमतरी । ग्राम मंडाईभाठा में गुहा जयंती के उपलक्ष में निषाद समाज एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में रामायण कार्यक्रम व दो जोड़ा आदर्श विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर रामचंद्र व गुहा राज जी की पूजा अर्चना कर भगवान राम की संगीतमय कथा का रसपान करके वर – वधुओ उनके नव विवाहित जीवन के लिए बधाई व आशीर्वाद दिये। विधायक ओंकार साहू ने उद्बोधन में कहा गुहा राज निषाद जी भगवान श्री राम के परम मित्र थे जिसने प्रभु श्री राम को वनवास के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ अपने नाव में बिठा कर गंगा पार करवाया था। जो निश्चित रूप से निषाद समाज को गर्वान्वित करता है साथ में उन्होंने कहा भगवान राम को उनके उत्तम आचरण के कारण ही उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहते है े इस तरह जिनके कर्म अच्छे होते हैं उन्हें जीवन में अलग पहचान मिलती है े साथ में उन्होंने कहा आजकल अकसर देखा जा रहा है कि युवा वर्ग नशा के गर्त में दिनोंदिन फंसता जा रहा है। इस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिये समाज में जागरूक्ता लाना जरुरी हैं े तभी युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में जाने से बचाकर उन्हे शिक्षा और रोजगार की दिशा में जोड़ा जा सकता हैं। कार्यक्रम में निषाद समाज के जिला अध्यक्ष चंदूलाल निषाद, पुष्पा चंद्रशेखर साहू सरपंच, घासीराम साहू उपसरपंच कुर्रा, प्रेमलाल साहू , धर्मेंद्र पटेल , संजय ध्रुव ,केसरू राम निषाद , रमेश निषाद , तामेश्वर निषाद , पीतांबर निषाद , पीलू राम निषाद , संतोषी निषाद , खिलेश्वरी कामता निषाद , राजेंद्र यादव, गौरव साहू, छबिलाल निषाद साथ में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे ।

