Uncategorized

इतिहास के पन्ने में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का लोकार्पण :-उमेश साहू

धमतरी-उमेश साहू ने कहा छत्तीसगढ़ के इतिहास में 1 नवंबर 2025 का दिन स्वर्णाक्षरों में अंकित हो जायेगा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी नया रायपुर (अटल नगर) में बने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे।
यह अवसर रहेगा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) का, और इस ऐतिहासिक घड़ी में पूरे प्रदेश की निगाहें राजधानी पर टिकी रहेंगी।राज्य निर्माण की 25 साल की यात्रा को समर्पित भव्य अनुष्ठान रहेगा ये समय।प्रधानमंत्री मोदी जी के आगमन से पहले पूरा नया रायपुर भव्यता से सजाया जा रहा रहा है। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा में सजे कलाकारों के द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत कर देश के प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश भर से आए लाखों लाख नागरिकों के साथ धमतरी जिले के लोग भी गर्व के साथ उपस्थित रहेंगे और प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करेंगे।नया विधानसभा भवन लोकतंत्र का नया तीर्थ बनने जा रहा है जो करीब₹324 करोड़ की लागत से तैयार यह भवन अपनी वास्तुकला, तकनीकी सुविधा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक से देश भर में अद्वितीय रहेगा।यह भवन जनसेवा का अभियान और विकास की नई दिशा और आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश की अग्रणी राज्यों की श्रृंखला में शामिल होगा ऐसा संदेश वहां से मिलेगा।कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा जो राज्य गठन के नायक को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित रहेगी साथ ही अटल जी का सपना था एक समृद्ध छत्तीसगढ़ का उस दिशा में तेजी से बढ़ते रहने का साहस मिलता रहेगा।इस अवसर पर राज्य के विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा जिसमें सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल होगा।विशेष रूप से म्यूजियम का उद्घाटन किया जाएगा जो प्रदेश के आदिवासी वीरों के बलिदान की गाथा को अमर करेगी।धमतरी जिला वासियों ने प्रधानमंत्री जी की छत्तीसगढ़ यात्रा पर हर्ष व्यक्त किया और इसे राज्य के गौरव का क्षण बताया। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण कल देखने को मिलेगा जिसमें हजारों कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधि धमतरी जिले से रवाना होंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!