Uncategorized

मेहनत से ही सफलता हासिल होती है- अजय

मगरलोड कॉलेज में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

धमतरी। यशवंत राव मेघा वाले शासकीय कॉलेज मगरलोड में बुधवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यअतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर थे। अध्यक्षता अध्यक्ष जन भागीदारी समिति अध्यक्ष राजेश साहू ने की। विशिष्ट तिथि जनपद अध्यक्ष विरेंद्र साहू, जिपं सभापति मीना साहू, अध्यक्ष नपं लिलेश सुरेश साहू, विजय यदु, नरेश सिन्हा, रोहित मोहन साहू, भवानी यादव, नरेश अग्रवाल रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रभा वेरुलकर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में वर्ष भर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक अजय चंद्राकर द्वारा पुरस्कृत किया गया। श्री चंद्राकर ने कहा कि अभाव में विकास का समाधान का छिपा हुआ हैं। अभाव से घबराए नहीं बल्कि डट कर मुकाबला करना चाहिए। अपना सर्वश्रेष्ठ समय दीजिए अपने आप को गढऩे में दीजिए तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। इस अवसर पर संतोष सोनी, शत्रुघ्न साहू, सुरेश साहू, नीलम सहज मुरली सिन्हा, डेमू साहू, रामायण सिन्हा, हेमलाल साहू, सभी छात्र छात्राएं सहित कॉलेज स्टॉफ़ मौजूद रहें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!