Uncategorized

शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सौंपा ज्ञापन


धमतरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ जुझारु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। बुधवार को जिला कार्यालय पहुंचे संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मांगों को लेकर लम्बे समय से सरकार का ध्यानाकर्षण किया जा रहा है। लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिसके चलते संघ के समस्त यूनियनों द्वारा निर्णय लेकर आंदोलन का रुपरेखा तैयार किया गया है। जिसके तहत 26 एवं 27 फरवरी 2026 को प्रत्येक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन होगा। धमतरी में गांधी मैदान समस्त कार्य बंद कर सामुहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन रैली कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञान सौंपा जायेगा। इसके बाद 9 मार्च 2026 को प्रदेश स्तर पर धरना व रैली का आयोजन कर विधानसभा का घेराव किया जायेगा। संघ की मांग है कि जिस प्रकार शिक्षाकर्मी व पंचायत कर्मी को नीति बनाकर नियमित किया गया है। उसी प्रकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाये। वहीं शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को न्यूनतम वेतन दिया जाये और एमपी के तर्ज पर सभी सुविधाएं तत्काल लागू किया जाये। साथ ही मानदेय में प्रतिवर्ष 1000 रुपये बढ़ोत्तरी का एग्रीमेंट किया जाये तथा बुढ़ापे का सहारा के लिये सामाजिक सुरक्षा के रुप में मासिक पेंशन, बीमा, सेवानिवृत्ति मृत्यु पर एकमुश्त राशि ग्रेजवेटी का लाभ दिया जाये। ज्ञापन सौंपने के दौरान रेवती वत्सल, कु. ईश्वरी, अन्नपूर्णा मेश्राम, तुलसी सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!