Uncategorized

12वीं के विद्यार्थियों को महापौर रामू रोहरा ने दी शुभकामनाएं, पेन वितरित कर बढ़ाया उत्साह

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बेस्ट ऑफ लक दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया।महापौर श्री रोहरा ने कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, जो विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करती है। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से तनावमुक्त रहकर पूरे मनोयोग से परीक्षा देने का आग्रह किया।विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए महापौर ने उन्हें पेन वितरित किए और कहा कि यह केवल लेखन सामग्री नहीं, बल्कि सफलता के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा जताया कि धमतरी के विद्यार्थी उत्कृष्ट परिणाम लाकर शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!