Uncategorized

पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा को बढ़ावा, सोलर दीदियों के लिए रोजगार के नए अवसर

श्रमिक पंजीयन के लिए विशेष अभियान, 41 शिविरों के माध्यम से पात्र श्रमिकों को योजनाओं से जोडऩे की पहल

हर पात्र परिवार तक सौर ऊर्जा, हर श्रमिक तक शासन की योजनाओं का लाभ

धमतरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के विस्तार तथा श्रमिकों को शासन की योजनाओं से जोडऩे के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों की पहचान, लक्ष्यपूर्ति तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक जिला पंचायत के सभागार में हुई ।
कम आय वाले परिवारों तक पहुंचेगी सौर ऊर्जा की सुविधा
सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर योजना के यूएलए मॉडल की जानकारी देते हुए बताया कि यह मॉडल विशेष रूप से कम आय वाले परिवारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो शुरुआती लागत अधिक होने के कारण अपने घरों पर सोलर पैनल स्थापित नहीं करा पा रहे हैं। यूएलए मॉडल के माध्यम से ऐसे पात्र परिवारों तक सौर ऊर्जा की सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के चारों जनपद पंचायतों को 500-500 आवासों का लक्ष्य दिया गया है।
बैठक में सोलर दीदियों को सब-वेंडर के रूप में पंजीकृत कर स्थानीय स्तर पर कार्य उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि महिलाओं को तकनीकी कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम है। बैठक में श्रमिकों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए चालू माह में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग द्वारा जिले में 41 विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!