पढऩे वाली बेटी को उपहार के तहत जरूरतमंद छात्रा को पुस्तकों का सहयोग
प्रभा रावत ने बढ़ाया शिक्षा का संबल, छात्रा ने व्यक्त किया आभार

धमतरी। बेटी को उपहार ग्रुप द्वारा संचालित पढऩे वाली बेटी को उपहार अभियान के अंतर्गत पी.जी. कॉलेज, धमतरी में एम.एससी. मैथ्स फाइनल ईयर में अध्ययनरत एक होनहार एवं जरूरतमंद छात्रा की पढ़ाई में सहयोग किया गया।
ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती प्रभा रावत ने छात्रा की शैक्षणिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उसे आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराईं तथा प्रोत्साहन स्वरूप राशि भेंट कर उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह संक्षिप्त एवं आत्मीय कार्यक्रम डॉ. ए.के. रावत एवं श्रीमती प्रभा रावत के निवास स्थान पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर छात्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, पढ़ाई के लिए मिली पुस्तकों का यह सहयोग उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस सहयोग से उसे अपनी पढ़ाई को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रोत्साहन मिला है।
श्रीमती प्रभा रावत ने कहा कि जरूरतमंद और मेहनती बेटियों की शिक्षा में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि किसी विद्यार्थी की पढ़ाई में थोड़ी सी मदद भी उसके सपनों को आगे बढ़ाने में सहायक बनती है, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। इस अवसर पर डॉ. रुचि रावत एवं बेटी को उपहार ग्रुप की संयोजिका डॉ. सरिता दोशी उपस्थित रहीं।

