Uncategorized

कुरूद में लगेगी भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा:- ज्योति चन्द्राकर

कुरुद पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर किया गया रन फॉर युनिटी का आयोजन


कुरुद। पुलिस थाना परिसर कुरूद में भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150 वी जयंती अवसर पर रन फ़ार युनिटी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर सम्मिलित होकर नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दिये, कुरूद पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एकता के संदेश देने के लिए थाना परिसर से कारगिल चौक तक दौड़ लगाया गया पश्चात थाना परिसर में इस पुण्य अवसर पर पौधारोपण भी किया गया, इस पुण्य अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने सबको संबोधित करते हुए कहा हम जिस आज़ाद भारत मे एकता का संदेश देने आज सुख, शांति और समृद्धि के साथ जीवन यापन करने आगे बढ़ रहे हैं उसमें सरदार पटेल का अविस्मरणीय योगदान है इस पुण्य अवसर पर पटेल जी के जीवनी को जीवंत बनाये रखने के लिए नगर के प्रमुख स्थान पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी का आदमकद प्रतिमा लगाया जायेगा, इस दौरान एसडीओपी रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!