Uncategorized

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने शिक्षा बचाओ हुंकार रैली में शामिल होने जनता से की अपील

कल लक्ष्मी निवास चौक से कलेक्टेे्रट परिसर तक निकाली जाएगी रैली

विशेष तौर पर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे रहेंगे उपस्थित

धमतरी। प्रदेशभर में शिक्षा व्यवस्था पर हो रहे हमलों, युक्तियुक्तकरण नीति, विद्यालयों के एकतरफा बंदीकरण, शिक्षकों की भारी कमी और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में एनएसयूआई धमतरी द्वारा शिक्षा बचाओ हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सम्मिलित होने के लिए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने जिले भर के छात्रों और जनता से अपील की है। यह रैली 20 जून, शुक्रवार को सुबह 11 बजे लक्ष्मी निवास चौक से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाली जाएगी जिसमें विशेष तौर पर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे उपस्थित रहेंगे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि यह रैली शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे अन्याय और असमानता के खिलाफ युवाओं की आवाज़ है। शिक्षा पर लगातार हो रहे कुठाराघात के खिलाफ यह निर्णायक हुंकार है ,यह रैली शिक्षा के अधिकार, युवाओं के भविष्य और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए एक मजबूत कदम है। उन्होंने आगे कहा कि एनएसयूआई धमतरी सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों से अपील करता है कि वे इस जनहित रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिक्षा बचाने की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!