गुरु घासीदास जयंती समारोह में विधायक ओंकार साहू ने की तेलिनसत्ती में 10 लाख की लागत से सतनाम भवन निर्माण की घोषणा

धमतरी। ग्राम तेलिनसत्ती, जोधापुर, जालमपुर एवं उसलापुर में सतनामी समाज द्वारा आयोजित महान समाज सुधारक, सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा का संदेश मनखे-मनखे एक समान आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। यह संदेश सामाजिक समरसता, समानता और मानवता की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने समाज से बाबा जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। विधायक ओंकार साहू ने ग्राम तेलिनसत्ती में सतनाम भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन जांगड़े , मुक्तानंद गायकवाड़ , वाशु गायकवाड़ , कृष्णा लहरें , अन्नू कुर्रे , रविन्द्र जांगड़े, सहित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके रमेश लहरें अध्यक्ष सतनामी समाज, उप नेता प्रेस विशु देवांगन , सुमन सोमेश मेश्राम पार्षद , आशीष रात्रे , सुरेन्द्र कुर्रे , भूषण जांगड़े , अविनाश मरोठे , भारत साहू , पारसमणि साहू , धर्मेन्द्र पटेल , उमेश साहू , मनीष टण्डन , रामनाथ यादव उपस्थित रहे।
