Uncategorized

कुरूद से राजधानी तक युवा नेतृत्व की दस्तक : भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी में सत्यम चंद्राकर को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह


कुरूद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा में कुरूद नगर से भाजयुमो जिला मंत्री सत्यम चंद्राकर को भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान देकर युवा नेतृत्व पर भरोसे की मुहर लगाई गई है। इस नियुक्ति से कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। संगठन से जुड़े साथियों ने मिठाई बांटकर, शुभकामनाएं देकर और स्वागत-सत्कार कर खुशी साझा की। इस अवसर पर युवा मोर्चा के साथियों—मनीष अग्रवाल, विवेक चंद्राकर, अनमोल निर्मलकर, आकाश वद्र्यानी, रजत चंद्राकर, हर्ष देवांगन, राहुल अग्रवाल, आयुष चंद्राकर, चेतन सिन्हा, शुभम पवार, ऋषभ सिन्हा, ताजेंद्र चंद्राकर, विक्की साहू, कमलेश चंद्राकर, विक्रम साहू, रूपल साहू, संजू चंद्राकर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संघर्ष से संगठन तक—सत्यम की सशक्त यात्रा
गौरतलब है कि सत्यम चंद्राकर लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे भखारा मंडल युवा मोर्चा प्रभारी, बूथ केंद्र, तथा सेक्टर प्रभारी युवा मोर्चा के जिला मंत्री जैसे अहम दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। जमीनी कार्य, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा उनकी पहचान रही है—जिसका प्रतिफल आज प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी के रूप में मिला है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!