Uncategorized
परिक्षेत्र साहू समाज खरतुली द्वारा प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, जिलाध्यक्ष गणेश राम साहू रहे मुख्य अतिथि

धमतरी। परिक्षेत्र साहू समाज खरतुली द्वारा प्रतिभावान छात्र सम्मान कार्यक्रम साहू सदन में रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी ने प्रतिभावान छात्रों को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र श्रीफल भेंट कर सम्मान किया. एवं जो छात्र प्रतिभावान की श्रेणी में नहीं आए उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए कहा. कार्यक्रम में गोपाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी चिरौंजी साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ धमतरी संत कुमारी जनपद सदस्य धमतरी भिखारी साहू सलाहकार अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला धमतरी नंदजरोखा कोषाध्यक्ष तह साहू संघ धमतरी रूपेंद्र गंजीर अध्यक्ष उमाशंकर साहू सचिव सभी ग्रामीण अध्यक्ष एवं सामाजिक जन शामिल हुए.
