Uncategorized

विश्व रेडकॉस दिवस में राज्य स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में धमतरी जिला प्रथम स्थान मिला


धमतरी। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वाजपेयी ऑडिटोरियम रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय आयोजन में धमतरी जिले से रिलायंस, फ्लोरेंस, शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, हायर सेकेंडरी स्कूल खरतुली, परखंदा, पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य संस्थाओं के लगभग 180 रेडक्रॉस वॉलंटियर्स एवं काउंसलर्स शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू ने की तथा पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू की विशेष उपस्थिति रही। धमतरी जिला रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी अबिनाश मिश्रा के संरक्षण में सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक एवं जिला चेयरमैन प्राप्ति वाशानी, डिप्टी कलेक्टर बी एक्का के निर्देशन, वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान के सहयोग तथा राज्य प्रबंध समिति के जिला प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप कुमार साहू के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस के सात सिद्धांतों पर आधारित नाटक अंगदान-महादान का मंचन किया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन आकाशगिरी गोस्वामी ने किया। नाटक में लक्ष्मी सार्वा, धर्मेन्द्र कुमार, लीना रानी, माम्यांसी साहू, वर्षा सिन्हा, लोकेन्द्र, आराणी, अंजली, हिमांशी, टेमराज साहू एवं धनेन्द्र चेलक ने अभिनय किया। इस प्रस्तुति को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विजेता टीम को शिक्षा मंत्री के हाथों स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लोकपारंपरिक समूह नृत्य की प्रस्तुति जितेश्वरी सिन्हा, प्रिमांजली, तृप्ति, रोशनी, खोमलता एवं डॉली द्वारा दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!