Uncategorized

छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले खूबलाल ध्रुव गंगरेल साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता हेतु दिया आमंत्रण

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा छग की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भी की मुलाकात


धमतरी। गंगरेल बांध में आयोजित होने वाली भव्य साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता के संबंध में संस्था के अध्यक्ष खूबलाल ध्रुव ने छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता का आमंत्रण पत्र भेंट किया। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , मध्यप्रदेश से सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर तथा छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से भी मुलाकात कर गंगरेल में आयोजित होने वाली साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने युवाओं के स्वास्थ्य, खेल भावना एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की तथा इसे समाजहित में एक प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए युवाओं के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का प्रोत्साहन दिया। खूबलाल ध्रुव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी समाज एवं युवाओं के हित में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से प्राप्त मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद संस्था के लिए प्रेरणास्रोत है तथा इससे आयोजन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
अब 14 जून को बच्चों के लिए भी होगी बाल साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता

बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जय मां कामाख्या जनकल्याण सेवा समिति द्वारा भव्य बाल साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 14 जून रविवार को गंगरेल बांध, धमतरी में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 8 से 15 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा वे शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय और स्वस्थ बनते हैं। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 5,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2,500 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1,100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 1,100-1,100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन एवं सम्मान भी दिया जाएगा। जय मां कामाख्या कल्याण समिति के अध्यक्ष खूबलाल ध्रुव ने अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसी दिन सुबह 6 बजे पुरुषों का और महिलाओं का भी साइकिल रेस रखा गया है। सभी कार्यक्रम बारी-बारी से एक के बाद एक होते जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के लिए 8319255561 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन समिति ने इसे क्षेत्र के बच्चों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक खेल आयोजन बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!