Uncategorized

युवा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

धमतरी 29 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “युवा“ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में वित्तीय साक्षरता एवं शेयर मार्केट में अवसर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय महाविद्यालय के 130 छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री विक्रम सिंह, संचालक वेल्थ ट्रेकर, धमतरी एवं श्री हरप्रीत सिंह आनंद, प्रोफेसर बीसीएस शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारभ श्री मनोज कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर, धमतरी के द्वारा प्रेरणा दायक उद्बोधन से किया गया। वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने बताया कि वित्तीय साक्षरता न केवल व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों को शेयर मार्केट के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि शेयरों का चयन, पोर्टफोलियो प्रबंधन और जोखिम प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों ने वर्कशॉप में बहुत उत्साह दिखाया और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपने सदेहों का समाधान किया। वर्कशॉप के अंत में प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें वित्तीय साक्षरता और शेयर मार्केट के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। कार्यकय के अंत में लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी श्री सदीप कुमार गोन्नाडे द्वारा जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न महाविद्यालय से उपस्थित अधिकारियों, मुख्य अतिथि एवं आगन्तुक वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!