Uncategorized

राष्ट्रीय खेल दिवस पर धमतरी में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ

खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत और खिलाड़ियों का उत्साह


*जिले के 107 राज्य एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित *

*धमतरी, 29 अगस्त 2025/–भारत के महान हॉकी जादूगर और खेल इतिहास के अप्रतिम नायक मेजर ध्यानचंद की जयंती अवसर पर आज धमतरी जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ प्रारंभ हुआ। धमतरी के ऐतिहासिक आमातालाब स्थित इनडोर स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद श्रद्धांजलि अर्पित कर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें आए खिलाड़ी, शिक्षकों एवं खेल संघ के अधिकारियों,खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। को फिट इंडिया शपथ ली ।* यह आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है ।
*इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री ओंकार साहू, नगर के प्रथम नागरिक और महापौर श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद शामिल हुए । साथ ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।*
*खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत और खिलाड़ियों का उत्साह*
*पहले दिन विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस (बालक एवं बालिका, 14 से 19 आयु वर्ग और 19 से अधिक आयु वर्ग) तथा रस्साकसी शामिल थे। अतिथियों ने रस्सा कसी में जोर अजमाइश की । प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल संघों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया। स्टेडियम में उपस्थित दर्शक भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए ताली बजाकर उनका हौसला अफजाई करते रहे।*

*राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित *

*इस अवसर पर धमतरी जिले के 107 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को, जिन्होंने विभिन्न राज्यों में जाकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व गौरव बढ़ाया, “मोर खेल मोर गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। इनमें सौम्या सोनबेर, प्रियंका पटेल, उदय गडे़वाल, तीरथ राज ध्रुव, खिलेश्वर साहू, साहिल साहू सहित 05 पैरा एथलीट, 03 स्क्वैश, 05 किकबाक्सिंग, 07 बाल बैडमिंटन, 17 नेटबॉल, 15 पावरलिफ्टिंग, 28 कुश्ती एवं 22 कराते के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला धमतरी द्वारा सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों
में विशेष रूप से पहलवान श्री लक्ष्मण सिंह का नाम उल्लेखनीय रहा| *दौड़, रिले रेस आदि खेल प्रतियोगिता में विजयी। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । रस्साकसी प्रतियोगिता में मुकबधिर विद्यालय धमतरी टीम विजयी रहीं।*

*विधायक श्री ओंकार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेजर ध्यानचंद अनुशासन और परिश्रम के प्रतीक हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। युवाओं को चाहिए कि खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर देश का नाम रोशन करें।*

*महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी की धरती सदैव खिलाड़ियों का सम्मान करती आई है। नगर निगम और जिला प्रशासन खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। यह आयोजन खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और दिशा देता है।*

*पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल आत्मविश्वास और संघर्ष की शक्ति देते हैं। हर बच्चे को खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए। विशेषकर बालिकाएं खेलों में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन करें।*
*अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री नेहरू निषाद। ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत की खेल भावना के प्रतीक हैं। यह महोत्सव जिले की खेल संस्कृति को मजबूत कर रहा है। हमें ग्रामीण अंचलों तक खेल सुविधाएं पहुँचानी होंगी ताकि हर प्रतिभा निखर सके।*

*एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी ने कहा कि खेलों का महत्व केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। उन्होंने शुरुआत में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि
“हमारा लक्ष्य है कि जिले के हर गांव और हर स्कूल तक खेलों की पहुंच सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। हमें विश्वास है कि इस आयोजन से प्रेरित होकर जिले के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमतरी का नाम रोशन करेंगे।*
*कार्यक्रम में मंच संचालन श्री हरीश देवांगन, श्री राजकुमार सिन्हा, सुश्री आंचल अरोरा ने किया तथा कार्यक्रम में विशेष सहयोग गोपाल साहू, खिलेन्द्र साहू, गिरीश गजपाल, हरीश भूआर्य, ओंकार पटेल, सुनील सिन्हा, गोविंद सार्वा, टिक्की निर्मलकर, नुमेश यादव, विकास ठाकुर, लीना यादव, संकेत साहू, वेदप्रकाश सिन्हा, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों तथा नगर निगम धमतरी स्वास्थय विभाग धमतरी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।*

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!