Uncategorized

सौगात :खेल सुविधाएं और विधुत व्यवस्था के लिए कुरुद नगर पालिका को मिली कुल 5 करोड़ 42 लाख की स्वीकृति

विधायक अजय चन्द्राकर के अनुशंसा से मिली स्वीकृति, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने जताया वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार

नगरपालिका बनने के बाद कुरूद को बड़ी स्वीकृति विधायक अजय चन्द्राकर के अनुशंसा से मिली है.राज्य शासन की ओर से अटल बिहारी बाजपेयी खेल मैदान में संपूर्ण खेल सुविधा के लिए 4 करोड़ 16 लाख और बिजली पोल सहित विधुत व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 26 लाख राशि की स्वीकृति प्राप्त हुआ है. ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुरूद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का, उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री-नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव का, विकास पुरुष विधायक अजय चन्द्राकर का कुरूद के जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है. खेल सुविधाएं और विधुत व्यवस्था के लिए कुल 5 करोड़ 42 लाख की स्वीकृति मिली है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!