Uncategorized

कांग्रेस का वोट चोरी पोस्टकार्ड अभियान जनता के जनादेश का अपमान और युवाओं को गुमराह करने की साज़िश : कैलाश सोनकर

कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा तथाकथित वोट चोरी पोस्टकार्ड अभियान लोकतंत्र की आत्मा और जनता के विश्वास का खुला अपमान है। कांग्रेस हार का कारण स्वीकारने के बजाय चुनाव प्रक्रिया और जनता की समझदारी पर उंगली उठाकर लोकतंत्र की नींव कमजोर करना चाहती है।भारतीय जनता युवा मोर्चा धमतरी के जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कांग्रेस नेताओं को जनता का फैसला कभी स्वीकार नहीं होता। असलियत यह है कि कांग्रेस जनता से लगातार हार रही है, और अब वह हार छुपाने के लिए वोट चोरी का झूठा नैरेटिव फैलाने में जुटी है।उन्होंने कहा कि असली चोरी कांग्रेस ने की है – घोटालों, भ्रष्टाचार, बेरोजगार युवाओं से वादाखिलाफी और जनता के पैसों की लूट के रूप में,भारत का चुनाव आयोग विश्व की सबसे पारदर्शी और स्वतंत्र संस्था है। इस पर सवाल उठाना सीधे-सीधे भारत के लोकतंत्र और संविधान पर हमला है।जब भारत देश आज़ाद हुआ था, तब प्रधानमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति में सरदार वल्लभभाई पटेल जी को 14 वोट और जवाहरलाल नेहरू जी को केवल 1 वोट मिला था। इसके बावजूद महात्मा गांधी के दबाव में नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया।
यही कांग्रेस की असली पहचान है वोट चोरी की जनक कांग्रेस खुद है।जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर है, यही कारण है कि कांग्रेस देशभर में लगातार खारिज हो रही है।जिला अध्यक्ष सोनकर ने कहा कि अब युवा कांग्रेस के खोखले नारों और षड्यंत्रकारी राजनीति को भली-भांति पहचान चुका है।भारतीय जनता युवा मोर्चा हर स्तर पर कांग्रेस के दुष्प्रचार का मजबूती से जवाब देगा और लोकतंत्र की रक्षा में सदैव अग्रसर रहेगा।जनादेश का अपमान कांग्रेस की आदत है, लेकिन जनता का विश्वास भाजपा की ताकत है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!