स्मार्ट मीटर से तिगुना आया बिजली बिल, आम जनता परेशान, पार्षद सुमन मेश्राम ने किया कड़ा विरोध

धमतरी। शहर में बढ़ते बिजली बिल को लेकर आम जनता परेशान है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई घरों में बिजली बिल तीन गुना तक आ रहा है। इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर डाकबंगला वार्ड की पार्षद सुमन मेश्राम ने कड़ा विरोध जताया है। चुनाव के समय बिजली दरें कम करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार अब आमजनता बढ़ते बिजली बिल से आम।आदमियों का घर चलाना मुश्किल हो गया है घर का बजट बिगड़ गया है उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से पहले जो बिल 600-800 रुपये आता था, अब वही 1800-2000 रुपये तक पहुंच गया है। लोगों की शिकायत है कि मीटर की रीडिंग समझ नहीं आ रही और उपभोक्ताओं को सही जानकारी भी नहीं दी जा रही। पार्षद सुमन मेश्राम ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि बिलों की जांच कर सुधार नहीं किया गया तो हम सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
