Uncategorized

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत दावा-आपत्ति प्रक्रिया पर हुई बैठक

धमतरी-भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा, 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के कुल 809 मतदान केन्द्रों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 किया जा रहा है। इसके तहत प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 23 दिसंबर 2025 को किया गया, जिसकी प्रतियां जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गईं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पवन प्रेमी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 6 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों के संबंध में साप्ताहिक बैठक 13 जनवरी 2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर आयोजित कर जानकारी से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है और प्राप्त दावा-आपत्ति की एक-एक प्रति भी उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!