Uncategorized

कॉम्पटेक कॉलेज में शुरु हुई आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा


धमतरी। कॉम्पटेक महाविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अध्यनरत बीसीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों की सतत आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा आज 11 मार्च से आयोजित की जा रही है। प्राचार्य डॉ आशीष नामदेव कॉम्पटेक महाविद्यालय ने बताया कि विश्वविद्यालय के आदेश अनुसार इस परीक्षा में बैठना प्रत्येक विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है विदित हो कि आंतरिक मूल्यांकन के अंक अंतिम परीक्षा के अंकों में जोड़े जाते हैं अत: सभी विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल हों। महाविद्यालय में यह द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की पहली सतत मूल्यांकन परीक्षा है जो 11 मार्च से दो शिफ्ट में 13 मार्च तक रोज आयोजित की जावेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!