Uncategorized

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ


धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। यह विद्यालय विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आवासीय एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं।एकलव्य विद्यालयों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवास, भोजन, पुस्तकें, गणवेश, खेलकूद एवं शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के प्रतिभाशाली बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकें। ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 8 जनवरी, आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी, आवेदन में त्रुटि सुधार 8 फरवरी से 10 फरवरी तक, प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को होगा. इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!