Uncategorized

कुरूद नगरपालिका का विधिवत शुभारंभ एवं 17 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा कार्यक्रम, मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव, अध्यक्षता करेंगे विधायक अजय चन्द्राकर


कुरुद। स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर पर कुरूद, नगरपालिका का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम के साथ ही नगर में हो रहे चहुंओर विकास कार्यों मे 17 करोड़ से अधिक लोकार्पण-शिलान्यास किया जाएगा।
नगर पालिका कुरूद द्वारा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के अनुमति से नगर के हृदय स्थल केनाल रोड में बने लगभग 1 करोड़ के लागत से स्वामी विवेकानंद मंगल भवन सहित स्वामी जी के प्रतिमा का लोकार्पण के साथ साथ नगरपालिका कुरूद का विधिवत शुभारंभ इसी परिसर में नगर के विभिन्न जगहों में हो रहे विकास कार्य 10 करोड़ राशि से अधिक शिलान्यास कार्य और 7 करोड़ से अधिक लोकार्पण कार्यों का सौग़ात मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव, अध्यक्षता विधायक अजय चन्द्राकर, अतिविशिष्ट अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी, विशिष्ट अतिथि गण नगरपालिका कुरूद के अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, कुरूद के पूर्व अध्यक्षों में निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, गणमान्य नागरिकों में एलपी गोस्वामी, कृष्णकांत साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, सहित नगरपालिका के समस्त पार्षदगणों के आतिथ्य में संपन्न होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम 12 जनवरी को सुबह 11 बजे केनाल रोड कुरूद के स्वामी विवेकानंद मंगल भवन परिसर में आयोजित होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!