Uncategorized

बिटिया सम्मान समिति सदस्यों द्वारा मातृ दिवस पर किया मातृ शक्तियों का सम्मान

धमतरी ब्राह्मण समाज जिला धमतरी के अंतर्गत बिटिया सम्मान समिति के बिटिया सदस्यों द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर समस्त मातृ शक्तियों के लिए श्री राम जानकी मठ मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में समस्त बेटियों ने हिंदू पारंपरिक तरीके से नवाचार करते हुए सभी माताओं का पुष्प वर्षा से स्वागत कर पद प्रक्षालन के पश्चात हल्दी कुमकुम पुष्पमाला से सम्मान किया। तत्पश्चात तांबे का पात्र भेंट स्वरूप सभी माताओं को प्रदान किया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन बेटियों ने स्वयं के विवेक से बिना किसी सहयोग के किया चौकी अत्यंत सराहनीय है।
बिटिया सम्मान समिति की प्रभारी श्रीमती नलिनी मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान परिवेश में युवा पीढ़ी में पाश्चात्य के प्रभाव को कम करने के लिए संदेश देना था।महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूजा मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती पूजा मिश्रा, सरिता दीवान, नलिनी मिश्रा, ममता मिश्रा, ममता शर्मा, मंजू लता शर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, गीता पांडे संजू मिश्रा,राजश्री पांडे,शताक्षी दीवान, अपर्णा शर्मा प्रार्थना पांडे ,शिखा मिश्रा, स्नेहा मिश्रा , प्राची चतुर्वेदी, वर्षा चतुर्वेदी, शिल्पा शर्मा, स्वाति पांडेय ,अर्चना पांडेय, सुनीता पांडेय अरुंधति मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!