Uncategorized

40 फीट के रावण का होगा पुतला दहन, रंग बिरंगे आतिशबाजियां रहेगी आकर्षण का केन्द्र

दशहरा पर्व को लेकर निगम द्वारा की जा रही व्यापक तैयारियां, तैयार हो रहा रावण का पुतला

अछोटा के भूले बिसरे मंडली द्वारा किया जाएगा रामलीला का मंचन

धमतरी। हर बार की तरह इस बार भी दशहरा पर्व को भव्य तरीके से मनाया जायेगा। बुराई पर अच्छाई का जीत विजयादशमी के पर्व को लेकर व्यापक स्तर पर निगम के अधिकारी कर्मचारी तैयारी में जुटे हुए हैं। क्योंकि इस बार 40 फीट का रावण दहन किया जाना है रावण का पुतला बनाने का काम अंतिम दौर में है। रामलीला का मंचन इस बार अछोटा के भूले बिसरे रामलीला मंडली के कलाकारों के द्वारा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस बार नवरात्रि 10 दिनों के होने के कारण दशहरा 2 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जायेगा। दशहरा मैदान में लोगों के भीड़ को देखते हुए महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की जाएगी। दशहरा पर्व को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुख्ता इंतजाम रखे जाएंगे। पेयजल की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था तथा चलित शौचालय आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। रावण दहन के बाद अलग-अलग तरह के भव्य आतिशबाजी भी होंगे आतिशबाजी को लेकर आसमान में भी अलग नजारा लोगों को देखने मिलेगा। रामलीला मंचन के दौरान बेहतरीन लाइटिंग की व्यवस्था भी रहेगी जो शहर के रावण दहन में होगा।
यह आतिशबाजी बनाएगी दशहरा पर्व को खास
रावण दहन के पश्चात आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। जिसमे पांच सितारा चक्कर, बिन बादल बरसात, नौरंग चक्कर सूरजमुखी, गुब्बारा, साउंड, गोल्डन सेहरा, 120 शार्ट, 60 शार्ट, झाड़ू झरना, झूला चक्र, कैलाश मण्डल, नूरानी सेहरा, नीली बरसात आदि शामिल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!