हाईटेक बस स्टैण्ड, नांलदा परिसर, इंडोर स्टेडियम, चौपाटी, सड़क, पुल-पुलिया निर्माण जैस कई कार्यो के लिए महापौर ने धमतरी को दिलाई 65 करोड़ की राशि
महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से धमतरी वासियों को लगातार मिल रही विकास की सौगातें

धमतरी। महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से धमतरी शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार विकास की सौंगाते मिल रही है। जिससे धमतरी का थमा हुआ विकास का पहिया अब तेजी से घूमने लगा है।
उल्लेखनीय है कि महापौर ने अब तक कई बड़े विकास कार्यो के लिए लगभग 65 करोड़ की राशि शहर को दिलाई है। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि उनके महापौर बनने के बाद नए बस स्टैंड के लिए 18 करोड़ रूपये, ऑडिटोरियम के लिए 7 करोड़ रूपये, इंडोर स्टेडियम के लिए 5 करोड़ रूपये, पुल-पुलिया के लिए 3 करोड़, हरफतराई रोड बायपास के लिए 3 करोड़ रू., कांटा तालाब चौपाटी के लिए 2 करोड़ रू., नालंदा परिसर के लिए साढ़े 4 करोड़ रू. (इस कार्य को साढ़े 11 करोड़ में तब्दील करने के लिए पत्र लिखा गया है।), वेस्ट मटेरियल प्लांट के लिए 7 करोड़ रू., रांवा-गुजरा रोड के लिए 2 करोड़ रू., पॉलिटेक्निक कालेज के लिए 12 करोड़ रू., कंडेल कालेज के लिए 5 करोड़ रू., सेमरा मड़ई भाठा ऐनिकट के लिए साढ़े 4 करोड़ की स्वीकृति कराई गई है। उन्होंने कहा कि मुजगहन रोड, सिहावा रोड, रूद्री रोड कार्य उनके चुनावी घोषणा पत्र में शामिल रहा है। जिसे पूरा कराने के लिए वे कटिबद्ध हैं।
बिछेगा सड़को का जाल
महापौर रामू रोहरा विकास के बड़े प्रोजेक्ट के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। धमतरी शहर से गांवों तक सड़कों की जाल बिछाने वे प्रतिबद्ध है। इन्हीं सड़कों में देमार-तरसींवा सड़क भी शामिल है। इस सड़क को बनाने के लिए ग्रामीणों में बीच वायदा किया था। अब यह सड़क क्षेत्रवासियों को बहुत जल्द मिल जाएगी। उनके प्रयासों से शासन ने इसकी स्वीकृति की घोषणा कर दी है।
जल्द दिखेगा धरातल पर विकास
महापौर ने बताया कि शहर समेत आसपास के गांवों के लिए 11 बड़े कार्यों के लिए करोड़ों की राशि प्राप्त हो गई है। जहां बहुत जल्द धरातल पर काम दिखेगा। रूद्री मार्ग में भी सड़क बनेंगे लेकिन सड़क के दोनों ओर मुआवजा देना हो, ऐसा कोई काम नहीं करेंगे। सबको साथ लेकर विकास को गति दी जाएगी।
पांच साल में 554 करोड़ के कार्य कराने की योजना, रूद्रेश्वर घाट का भी होगा कायाकल्प
महापौर ने कहा कि रूद्रेश्वर घाट में भी काम होगा। जिसका प्रस्ताव भेजा गया है। पांच साल में 554 करोड़ के कार्य कराने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि रूद्री मार्ग पांच किलोमीटर तक निर्माण के लिए 35 करोड़ रू. की स्वीकृति होना है। इस मार्ग में किसी भी मकान को मुआवजा न देना पड़े, ऐसी कोशिश होगी। श्री रोहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए शासन से अब तक 65 करोड़ रू. आ चुका है।

