Uncategorized

लाइव प्रसारण के ज़रिये कुरुद के नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री साय ने दिया मार्गदर्शन 

कुरूद विधानसभा में आयोजित हुआ नमो नवमतदाता सम्मेलन, विधायक अजय चंद्राकर रहे विशेष रूप से मौजूद 

कुरुद भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नवमतदाता सम्मेलन में लाइव प्रसारण के ज़रिये मार्गदर्शन दिये.भाजपा कार्यालय कुरूद में विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन मे उक्त कार्यक्रम हेतु सुबह 10 से 12 बजे तक युवा मोर्चा के साथियों ने तैयारियाँ किये थे.इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए, आतिथ्य के रूप में सभी भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नव मतदाताओं का सम्मान भी किया गया. सभी नये मतदाता युवा साथियों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विष्णुदेव साय एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर की ओर से आयोजन में भागीदारी निभाने के लिए हार्दिक आभार जताया गया. उक्त जानकारी भानु चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद, ज्योति चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ने दी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!