राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक उद्देश्य है, हिंदू समाज संगठित रहे- मोहन लाल साहू

धमतरी। मरौद मण्डल खंड कुरुद मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी एवं शताब्दी वर्ष कार्यक्रम मनाया गया जिसमे 11 गांव से कुल 120 स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन किया गया और गांव कि मातृशक्ति एवं शिशु मंदिर के दीदी द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डा. तुलाराम पाल (बंजारी),अध्यक्षता मोहेलाल ध्रुव (अध्यक्ष ध्रुव समाज मरौद) एवं मुख्य वक्ता मोहन साहू (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत सह सेवा प्रमुख) थे। मुख्य वक्ता मोहन लाल साहू द्वारा अपने बौद्धिक मे कहा कि हिंदू समाज आपस में संगठित रहे । इसी हिंदू समाज के असंगठित भाव के कारण देश का विखंडन हुआ है। विदेशी ताकतें यही चाहती है कि देश टुकड़ों टुकड़ों में बंट जाए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक उद्देश्य है हिंदू समाज संगठित हो। शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी कार्यक्रम मे जयप्रकाश साहू (जिला मिलन मंडली प्रमुख) प्रितेश साहू (जिला बाल कार्य प्रमुख) विजय लाल साहू,शिवकुमार साहू,खिलेन्द्र साहू हेमेंद्र साहू,भागीरथी भार्गव,दानवीर पटेल,भूपेश पटेल,पुष्पराज पटेल,निखिल पटेल,लक्ष्य सिन्हा,शैलेन्द्र ढीमर,मुकेश साहू आदि उपस्थित रहे।
