Uncategorized

मनमाने बिजली बिल और बार-बार बत्ती गुल से जनता हो रही परेशान

पुराने बिजली बिल की वर्तमान बिल से की जा रही तुलना

सरप्लस राज्य में दिन में कई बार बिजली जाना हुआ आम

धमतरी। प्रदेश में जब से राज्य की साय सरकार द्वारा भूपेश बघेल सरकार द्वारा लागू बिजली बिल हाफ योजना में कटौती की गई है। उपर से बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। तब से इसका पुरजोर विरोध हो रहा है। उक्त फैसले के बाद जब सितम्बर माह में बिजली उपभोक्ताओं के पास बढ़ा हुआ बिजली बिल आया तो लोगों की नाराजगी बढऩे लगी लोग इस फैसले से नाराज नजर आ रहे है। ज्यादा बिल से आम उभोक्ताओं के घर का बजट गड़बड़ा गया है। बता दे कि अधिकांश शहरी उपभोक्ताओं को बढ़ा हुआ बिजली बिल इस माह मिला है। 400 युनिट तक हाफ बिजली बिल योजना में कटौती कर 100 युनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल हाफ करने की योजना से धमतरी जिले के 70 प्रतिशत से अधिक आम उपभोक्ताओं छूट से वंचित हो गये है। ऊपर से बिजली बिल में बढ़ोत्तरी जले पर नमक के समान उपभोक्ताओं को लग रहा है।
वहीं सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली आम जनता की नाराजगी का कारण बन रही है। विद्युत उपभोक्ता पूनमचंद साहू, हरीश देवांगन, अमित ठाकुर ने कहा कि मौसम साफ हो या तेज बारिश अंधड़ रोजाना दिन में कई बार बिजली बंद होना आम बात है। वर्तमान में उमस से लोग परेशान है। उस पर दिन में कई-कई बार बत्ती गुल होने से लोग विद्युत वितरण कंपनी की बदहाल व्यवस्था को कोस रहे है। अलसुबह से लेकर देर रात तक कभी भी कई बार बिजली बंद हो जाती है। इससे लोगों की नींद खराब भी होती है उपभोक्ताओं ने आगे कहा कि मनमाने बिजली बिल की वसूली तो की जा रही है। लेकिन विद्युत सप्लाई व्यवस्था बदहाल व चरमराई हुई है। सरप्लस राज्य में शहरी क्षेत्रो में ऐसी बदहाल व्यवस्था है तो ग्रामीण और दुरस्थ वनाचंलो में व्यवस्था कैसी होगी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!