Uncategorized

टाटा डी.आई. पिकअप चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

सायबर सेल तकनीकी एवं थाना अर्जुनी द्वारा की गई कार्यवाही

दिनांक 15-16-10-2024 से दरम्यानी रात्रि में प्रार्थी यशवंत कुमार साहू पिता कृष्ण कुमार साकिन परसुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी का टाटा पीकप कमांक सीजी 04 जे सी 9441 को कृष्णा किराया भण्डार परसुली में खड़ी किया था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अपराध कमांक 273/2024 धारा 305 (a), 331 (4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।जिस पर सायबर सेल तकनीकी एवं थाना अर्जुनी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी.आरोपी पतासाजी दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। संदेही मनीष कुमार सोनकर पिता उत्तम सोनकर 22 साल गुण्डरदेही सांहड़ा चौक जिला बालोद हाल लाल बगीचा धमतरी को पकड़कर पूछताछ करने पर बताये कि अपने एक्टिवा स्कूटी से परसुली जाकर किराया भण्डार के बाजू ब्यारा में पीकप खडे होने से ब्यारा का ताला तोडकर ब्यारा अंदर प्रवेश कर मास्टर चाबी से पीकप चोरी करना एवं पीकप का नम्बर प्लेट बदलकर चलाना बताये।
आरोपी मनीष कुमार सोनकर के कब्जे से टाटा डीआई पीकप एवं एक्टिवा मोटर सायकल जुमला कीमती 80000 रूपये को जप्त किया गया.आरोपी को थाना अर्जुनी के अपराध धारा के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।उक्त आरोपियों को पकड़ने मे सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, प्रआर. लोकेश नेताम, आर.योगेश नाग, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, फनेश साहू, कमल जोशी, धीरज डडसेना, योगेश ध्रुव, देवेन्द्र साहू, मनोज साहू, गोपाल चन्द्राकर, किशोर देशमुख, थाना अर्जुनी से उनि.कपिश्वर पुष्पकार, आर. राजेश साहू की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!