Uncategorized

तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने ट्रैक्टर को मारी जबरदस्त ठोकर, स्कार्पियो सवार व्यक्ति की मौत, ड्राइवर गंभीर

नेशनल हाईवे 30 पर डांडेसरा पेट्रोल पंप के पास बीती रात्रि हुई भीषण सड़क दुर्घटना

कुरूद-लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच एक और दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है.नेशनल हाइवे 30 में डांडेसरा पेट्रोल पम्प के पास देर रात्रि भीषण सड़क हादसा हुआ.तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रेक्टर को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी …स्कॉर्पियो और ट्रेक्टर में भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये.वही ट्रैक्टर ट्रॉली का पिछला टायर अपने स्ट्रैक्टर सहित उखड़ कर सड़क से दस फीट दूर जा गिरा.हादसे में स्कार्पियो सवार मोहन लाल रात्रे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि ड्राइवर गुलशन रात्रे गंभीर रूप से घायल है.जिसे रायपुर रेफर किया गया है.बताया जा रहा है कि मृतक खिसोरा निवासी मोहन लाल रात्रे अपने नाती और नातिन को उनके मामा के घर धमतरी के तेलिनसती छोड़ने गया था वापस लौटने के दरमियान डांडेसरा पेट्रोल पम्प के पास हादसे का शिकार हो गया.स्थानीय लोगो ने बताया की स्कॉर्पियो वाहन की स्पीड काफ़ी ज्यादा थी वही हादसा पेट्रोल टंकी के पास हुआ है जहा हल्की से टर्निंग है ड्राइवर हाई स्पीड होने की वजह कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और धान से भरी ट्रैक्टर को पीछे जबरदस्त ठोकर मार दिया। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!