धमतरी को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे महापौर रामू रोहरा, अनेक बहुप्रतिक्षित मांगो को स्वीकृति दिलाकर धरातल पर लाने में हो रहे सफल
आने वाले समय में धमतरी वासियों को मिलेगी हाईटेक बस स्टैण्ड, बड़ी रेल लाईन, फोरलेन, सड़क, नालंदा परिसर, ऑडिटोरियम, रुद्रेश्वर कॉरिडोर अनेक विकास की सौगाते
शहर की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ धमतरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास पर भी विशेष फोकस

धमतरी। धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ पूरे धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, नाली निर्माण, सौंदर्यीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर पहल की जा रही है। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है और कई विकास कार्यों को स्वीकृति मिलने के साथ उनका क्रियान्वयन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिससे अब जो सालों तक बहुप्रतिक्षित मांगे रही वह अब धरातल पर विकास के रुप मे नजर आने लगा है।
उल्लेखनीय है कि महापौर रामू रोहरा को धमतरी को विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे है। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतिक्षित मांगे अब धरातल पर नजर आ रही है। आने वाले समय में जनता को हाईटेक बस स्टैण्ड, हाईटेक रेल्वे स्टेशन व बड़ी रेल लाईन के साथ ही रेल्वे कनेक्टिविटी, रत्नाबांधा-मुजगहन व सिहावा चौक से कोलियारी तक फोरलेन सड़क, आडिटोरियम, रुदे्रश्वर कॉरिडोर, नांलदा परिसर, ठेमनी आईलैंड, जैसे अनेक विकास की सौगाते मिल पायेगी।
सड़क नाली स्वच्छता जैसे बुनियादी सुविधाओं पर भी फोकस
महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, प्रकाश व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विस्तार जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं धमतरी विधानसभा क्षेत्र में भी आवश्यक विकास कार्यों के लिए लगातार पहल की जा रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल सके।
प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उद्देश्य
महापौर का मानना है कि विकास केवल शहर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचना आवश्यक है। इसी सोच के साथ वे विभिन्न विभागों से लगातार संपर्क में रहकर शहर के साथ ही धमतरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति और शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने में जुटे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार हो रहे विकास कार्यों से शहर का स्वरूप बदल रहा है और जनसुविधाओं में सुधार देखने को मिल रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे, जिससे धमतरी नगर निगम क्षेत्र के साथ पूरा विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
जल संरक्षण हेतु शहर में बनवा रहे 44 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
महापौर रामू रोहरा विकास के साथ ही भविष्य की समस्याओं के प्रति भी गंभीर है। हर साल गर्मी के मौसम में जल संकट व गिरते भूजल स्तर पर गंभीर है। इसलिए उनके नेतृत्व व निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर में 44 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जा रहा जिसमें 36 सिस्टम बनकर तैयार हो चुके है। शेष सिस्टम भी जल्द बनाये जाएंगे। प्रत्येक सिस्टम की लागत लगभग 1 लाख रुपये है। महापौर श्री रोहरा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान व भविष्य की आवश्यकता है। इसलिए विशेषकर जल भराव वाले क्षेत्रो के चिन्हित कर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि लाखो लीटर वर्षा का जल जो व्यर्थ बह जाता था उसे भूमिगत कर वाटर लेवल में सुधार किया जा सकें। उन्होने आम जनता से भी जल संरक्षण की अपील की है।
धमतरी के विकास के लिए विष्णुदेव साय सरकार का मिल रहा भरपूर सहयोग – रामू रोहरा
महापौर रामू रोहरा का कहना है कि क्षेत्र का संतुलित एवं समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन स्तर पर लगातार प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है उस पर खरा उतरने हर सभंव प्रयास कर रहे है। धमतरी के विकास के लिए विष्णुदेव साय सरकार लगातार स्वीकृति दे रही है। आने वाले समय में भी धमतरी को विकास के अनेक सौगाते मिलेगी।
