Uncategorized

तीन आदतन अपराधी सौरभ सोनी,गौरव मानिकपुरी,संतदास मानिकपुरी को 1 वर्ष के लिए किया गया जिला बदर

जिले में वर्ष 2024-25 में अब तक कुल-21बदमाशों के विरुद्ध की जा चुकी है जिला बदर की कार्यवाही

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धमतरी ने पुलिस अधीक्षक धमतरी की अनुशंसा पर वर्ष 2025 में जिले के तीन आदतन अपराधियों को जिला बदर किया गया है।थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्रान्तर्गत के सौरभ सोनी,गौरव मानिकपुरी संतदास मानिकपुरी ये तीनों आरोपी अपने-अपने साथियों के साथ मिलकर छोटी-छोटी बातों पर जान से मारने की धमकी देना,लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करना,चाकू तलवार दिखाकर डराना, बलवा करना जैसे अपराधिक कृत्य करते आ रहा है, जो इनके आदत बन गये है।
ये तीनों अपराधिक उपद्रवी विध्वंशक प्रवृत्ति के कारण धमतरी शहर के आम जनता में इन लोगों का डर व्याप्त है.छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत प्रदत्त का उपयोग करते हुए जिले के 03 और बदमाशों को आगामी 01 वर्ष के लिए जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिला रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग, कोण्डागांव की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश पारित किया है।जिला बदर किये गए बदमाशों में सौरभ सोनी पिता नरेन्द्र सोनी,25 वर्ष आमातालाब रोड़ धमतरी,गौरव मानिकपुरी पिता अशोक मानिकपुरी, 25 वर्ष, मोटर स्टैण्ड वार्ड धमतरी, संतदास मानिकपुरी पिता स्व. चुरामन दास मानिकपुरी, 25 वर्ष, मकेश्वर वार्ड धमतरी शामिल है.जिला दण्डाधिकारी द्वारा उक्त तीनों बदमाशों को उपरोक्त जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने एवं एक वर्ष की कालावधि के पहले सक्षम न्यायालय की अनुमति के बगैर प्रवेश नहीं करने के आदेश दिये गये हैं।उक्त आदेश का पालन नहीं करने पर उसे वैधानिक कार्यवाही कर बल पूर्वक उपरोक्त जिले की सीमाओं से बाहर निकाल दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।यदि इसके बाद भी वह इस आदेश का उल्लंघन करे तो उसके विरूद्ध (छ०ग०) राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।वर्ष 2024-25 में अभी तक कुल जिला दंडाधिकारी के समक्ष 22 गुंडा बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के लिए प्रकरण प्रस्तुत किया गया है जिसमें से अब तक कुल 21 बदमाशों पर जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है।
इसके अतिरिक्त भी गुंडे बदमाश एवं आदतन आरोपियों का भी, निगरानी, गुंडा फाईल,जिला बदर के लिए रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!