निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन
निगम स्वच्छता अभियान को और सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्यरत है-महापौर रामू रोहरा

स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं-सभापति कौशिल्या देवांगन
धमतरी– धमतरी नगर पालिक निगम द्वारा विमल टॉकीज़, धमतरी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस कचरा प्रबंधन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर नगर पालिक निगम के महापौर रामू रोहरा,आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, एमआईसी सदस्यगण, समस्त पार्षदगण, निगम अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में यह दिखाया गया कि किस प्रकार ठोस कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। फिल्म में घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करना, पुन: उपयोग, पुनःचक्रण (रिसायक्लिंग) की प्रक्रिया तथा नगर निगम द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों को भी दिखाया गया।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम स्वच्छता अभियान को और सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्यरत है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों को इस अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने भी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छ और हरित धमतरी के निर्माण का संकल्प लेकर किया गया।इस दौरान एमआईसी सदस्य, पार्षद गण ,जनप्रतिनिधियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक,स्वछता दीदी, सुपरवाइजर अधिक संख्या में उपस्थित हुए.

