संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी, मोदी सरकार को बताया संविधान विरोधी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी राष्ट्रव्यापी संविधान बचाओ अभियान के तहत धमतरी में संविधान बचाओ रैली जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित हुआ. रैली जिला के कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ होकर शहर के कचहरी चौक, चमेली चौक, गोल बाजार, मकई चौक से रत्नाबांधा चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा में माल्यार्पण पश्चात रैली का समापन हुआ. कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन राष्ट्र से गांव स्तर तक किया जा रहा हैँ. जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा विपक्ष पर हर स्तर पर दबाने का कार्य किया जा रहा है. आज हर संवैधानिक संस्थाएं उनके इशारों पर कार्य कर रही है. विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित करने के अलावा जन सहयोग से बने कांग्रेस भवन के मुख्यालय में भी ईडी जैसी संस्थाओं के द्वारा छापे मारने क़ी कार्रवाई की जा रही है. केंद्र एवं राज्य सरकार की इस प्रकार की नीतियों से कांग्रेस डरने वाली नहीं हैँ. आज प्रदेश में संविधान नाम की कोई चीज नहीं बची हैँ.जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. देश की सबसे बड़ी जरूरत कांग्रेस का मजबूत होना है. सभी एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं. चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा, ऐसे में कैसे निष्पक्ष चुनाव होंगे. देश के सामने चुनौतियां अनेक हैँ, देश को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की मजबूती जरूरी है.विधायक ओंकार साहू ने कहा कि संविधान बचाने का मुद्दा पूरे देश का है. कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को उठाने की जिम्मेदारी उठाई है. देश में भाजपा क़ी ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा लगातार संविधान पर प्रहार किया जा रहा हैँ. गरीब परिवारों का शोषण किया जा रहा है. धमतरी में आदिवासी परिवार के घरों में बुलडोजर चलाने का कार्य किया जा रहा है. पुलिस के द्वारा संदिग्ध अपराधियों को थाना में वसूली के लिए मरते दम तक पीटा जा रहा है. धमतरी जिला प्रशासन रेत माफियाओं और जमीन माफियाओं के आगे घुटना टेक चुकी है. दिखावे के लिए जल संरक्षण का नारा देने वाले कलेक्टर रेत माफियाओं पर कार्रवाई करने में बेबस नज़र आ रहे हैँ.सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि संविधान के प्रावधानों को लगातार खोखला किया जा रहा है. एक मजबूत देश के लिए एक मजबूत विपक्ष का होना बहुत जरूरी है लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री को विपक्ष मुक्त देश चाहिए. ताकि उनके अत्याचारी और तानाशाही पर कोई सवाल न उठा सके. सुशासन की सरकार में अपराध चरम सीमा पर है. जिसमे अपराध की मुख्य वजह युवाओं का नशाखोरी में लिप्त होना है. साय सरकार के द्वारा हर स्तर पर क्षेत्र की जनता के साथ जन विरोधी कार्य किया जा रहा हैँ. विधानसभा संगठन प्रभारी अश्वनी राजपूत ने कहा मोदी सरकार को तानाशाही सरकार और सावधान विरोधी सरकार बताया. पूर्व विधायक विधायक लेखराम साहू ने कहा कि भाजपा नेताओं के द्वारा संविधान विरोध की भावना इतनी आगे बढ़ चुकी है कि देश के संसद में गृह मंत्री के द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का कार्य किया जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने एक देश एक चुनाव को मोदी सरकार द्वारा छोटी और क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने का साजिश बताया भारत में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं। यदि एक ही चुनाव होता है, तो इससे वोटिंग पैटर्न का मुद्दा बदलेगा और इससे स्थानीय पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर ने कहा मोदी सरकार लगातार संविधान और जनता के विरोध में कार्य कर रही है. किसानो के द्वारा संविधान से प्रदत्त ताकतो का उपयोग कर लड़ाई लड़ने के बाद प्रधानमंत्री को तीन कृषि कानून को वापस लेना पड़ा. आज संविधान नहीं होता तो पूरे देश के किसानो पर पहला हक उद्योगपतियों का होता यही कारण है कि मोदी सरकार संविधान को बदलने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने मोदी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना किया पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर ने कहां की सविधान विरोधी सरकार के द्वारा किस प्रकार त्रि-स्तरीय पंचायती राज चुनाव में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों को चुनाव से दूर रखा गया. यह लोग नहीं चाहते क़ी पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोग शासन का प्रतिनिधित्व करें। पूर्व महापौर विजय देवांगन ने कहा सत्ता में बैठे लोग आज संविधान को खत्म कर रहे हैं संविधान लागू हुआ तब हमको समानता का अधिकार मिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मात्र काला झंडा दिखाए जाने पर बड़े धारा लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है.पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया जाता है एवं उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित महान विभूतियों के प्रति देश विरोधी तथ्यों के साथ इतिहास को धूमिल करने का कृत्य किया जा रहा है. इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर, वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, मदन मोहन खंडेलवाल, विजय प्रकाश जैन, अरविन्द दोषी, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकड़िया, जिला महामंत्री आलोक जाधव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, घनश्याम साहू, आशीष शर्मा, डीहूराम साहू, राजू साहू, भूषण साहू, अखिलेश दुबे, डीहूराम साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रला नेताम, जिला महामंत्री अमरदीप साहू, राजेश साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, गीतराम सिन्हा, भागी ध्रुव, गौतम वाधवानी, वातंजलि गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
