Uncategorized

धमतरी विधायक ओंकार साहू कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुए शामिल


धमतरी। रायपुर के होटल सेलिब्रेशन में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। इस बैठक में आगामी मानसून सत्र के लिए रणनीति बनाने और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार के गलत नीतियों पर घेरने और उत्तरदायी बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राज्य के प्रमुख मुद्दों जैसे कि युक्तयुक्तिकरण, योजना में हुए भ्रष्टाचार पर जाँच व कार्यवाही , खाद-बीज की कमी, बिजली कटौती, अवैध रेत खनन और बढ़ते अपराध पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित वरिष्ठ नेतागण और विधायको की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!