Uncategorized

43.98 लाख की लागत से मुक्तिधाम में होंगा विकास व सौंदरीयकरण

मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान के सुविधाओ में विस्तार ,विकास एवं सौंदर्यीकरण करना हमारा सौभाग्य - विजय देवांगन

धमतरी। डाक बंगला वार्ड स्थित सोरिद मुक्तिधाम में सोरिद, जोधापुर ,डाकबंगला,टिकरापारा वार्ड सहित आसपास वार्डो के मृत शरीरों का अंतिम संस्कार यहां किया जाता है। मुक्ति धाम के सुविधाओ में विस्तार, विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन महापौर विजय देवांगन पार्षद सोमेश मेश्राम एवं वार्ड वासियों के हाथो संपन्न किया गया। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान के सुविधाओ में विस्तार, विकास करना हमारा सौभाग्य है यह मुक्तिधाम एक आदर्श मुक्ति धाम के रूप में जाना जा रहा है यहां की साफ सफाई देखरेख उचित व्यवस्था निस्वार्थ भावना से सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है। पार्षद सोमेश मेश्राम ने कहा कि नवीन शेड निर्माण, सहित मुक्ति धाम के विस्तार हेतु योजनाबद्ध तरीके स्टीमेट बनाकर महापौर मांग की गई थी जिसमे प्रथम चरण में नवीन शेड निर्माण कार्य पूरा हो गया है ।

द्वितीय चरण में आज विधि विधान से भूमिपूजन कर मुक्तिधाम के विभिन्न विकास कार्य एवम सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है जिसमे एक बोर, चौकीदार कमरा,श्रद्धांजलि सभा हेतु उचित स्थान, सहित पाथ वे बनाकर गार्डन का स्वरूप दिया जाएगा। इसके निर्माण से आस पास के वार्ड वासियों को लाभ मिलेगा । इस अवसर पर पार्षद रितेश नेताम, सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!