Uncategorized

छत्तीसगढ़ के 3.56 लाख समूहों के 8 लाख बहनों को जोडऩे अभियान में जुटी भाजपा पदाधिकारी

शक्ति वंदन अभियान के प्रभारी सदस्यों ने किया बिहान समूह की बहनों से संपर्क

धमतरी। महिला शक्ति वंदन अभियान जिला कमेटी द्वारा धमतरी जनपद सभागार में महिला स्व सहायता बिहान समूह की बहनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी साथ ही कानून एवं अपने अधिकारों की जानकारी दी गई।

नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आगे बढऩे के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से जोड़ रहे हैं।।देश की आधी आबादी नारी शक्ति सशक्त भारत के निर्माण में किस तरह से अपनी अहम भूमिका निभा रहीं हैं और साथ ही हमारी सरकार की योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंच सके , इस विषय पर कार्यक्रम को संबोधित किया गया ।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ के 3.56 लाख समूहों के 8 लाख बहनों को जोडऩे का लक्ष्य का है । इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला जैन सुश्री पार्वती वाधवानी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल महामंत्री मोनिका देवांगन मीडिया प्रभारी नीतू त्रिवेदी एवं बड़ी संख्या में महिला स्व सहायता समूह की बहने उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!