Uncategorized

महात्मा गांधी वार्ड ने विवेकानंद वार्ड को मात्र 9 रन पर समेट कर जीत 73 रनो से एकतरफा मुकाबला

मकेश्वर वार्ड ने भी औद्योगिक वार्ड को हराया रिकार्ड 84 रनो के अंतराल से

डीपीएल-7 के तहत मिशन मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का लुत्फ उठाने रोजाना पहुंच रहे सैकड़ो दर्शक

धमतरी। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) के तहत रोजाना मिशन ग्राउंड में लीग मैच हो रहे है।
वहीं कल प्रतियोगिता के तहत 4 मैच खेले गए। सभी मैच 8 ओव्हर के रहे। पहला मैच औद्योगिक वार्ड व स्वामी विवेकानंद वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें औद्योगिक वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.3 ओव्हरो में आलआउट होकर 53 रन ही बना सकी। जबाव में स्वामी विवेकानंद वार्ड की टीम 4 विकेट खोकर मात्र 6.5 ओव्हर में 54 रन ही बना कर मैच 6 विकेट से जीत गया। दूसरा मैच महात्मा गांधी व मकेश्वर वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें महात्मा गांधी वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 74 रन बनाए। जवाब में मकेश्वर वार्ड की टीम ने 7 विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी। इस प्रकार कर महात्मा गांधी वार्ड ने 14 रनों से मैच जीता। तीसरा मैच महात्मा गांधी वार्ड व स्वामी विवेकानंद वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें महात्मा गांधी वार्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 82 रन बनाए। जवाब में स्वामी विवेकानंद वार्ड की टीम मात्र 5.4 ओव्हर में 9 विकेट खोकर मात्र 9 रन ही बना सकी। इस प्रकार महात्मा गांधी वार्ड ने रिकार्ड 73 रनो से मैच जीत लिया। चौथा मैच मकेश्वर वार्ड व औद्योगिक वार्ड के मध्य खेला गया। मकेश्वर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। जवाब में औद्योगिक वार्ड की टीम 6.4 ओव्हर में मात्र 31 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार मकेश्वर वार्ड ने रिकार्ड 84 रनो से मैच जीता।
ज्ञात हो कि मैच का लुत्फ उठाने रोजाना मिशन मैदान में सैकड़ो दर्शक पहुंच रहे है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी को 15 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बॉलर को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बेट्स मैन को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, मैन ऑफ द मैच फाइनल के खिलाड़ी को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्रॉफी समेत अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!