Uncategorized

अटल आवास की सीढ़ी भरभरा कर गिरी, बच्चे व महिला को आई चोट

सोरिद नगर डिपोपारा वार्ड अन्तर्गत बने अटल आवास में हुआ हादसा


धमतरी। आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। शहर के अटल आवास का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी सोरिद नगर डिपो पारा स्थित अटल आवास कॉलोनी में आज सुबह कॉलम के एक क्षेत्र का सीढ़ी भरभरा कर गिर गया। इस दौरान एक बच्चे को लेकर महिला सीढ़ी से जा रही थी, जिससे महिला व बच्ची को हल्की चोट आई है जिन्हें तत्काल संजीवनी 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद कॉलोनी वासियों में दहशत व्याप्त है।
उल्लेखनीय है कि वर्षो पुराने उक्त अटल आवास कालोनी का कई हिस्सा जर्जर हो गया है। जिससे पूर्व में कई बार कॉलोनीवासियों द्वारा मरम्मत करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन मांगो पर अनदेखी होती रही है। इसके परिणाम स्वरुप यह हादसा घटित हुआ। यह हादसा भविष्य में किसी बड़े अनहोनी की ओर इशारा कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!