Uncategorized

108 वर्षीय बुजुर्ग बोहरिक राम निर्मलकर ने किया मोदी के मन की बात का श्रवण

कार्यक्रम प्रभारी पं.राजेश शर्मा की संवेदनशी व प्रेरक अनुकरणीय पहल


धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले मन की बात के 134 वां एपिसोड में डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड के श्रवण कार्यक्रम में 108 वर्ष के बुजुर्ग बोहरिक राम निर्मल कर ने अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए मन की बात को देश के प्रत्येक नागरिकों के उत्साहवर्धन करने वाला कार्यक्रम बताया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में यह कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया था जिसके प्रभारी के रूप में पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा की सार्थक संवेदनशील तथा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत अनुकरणीय के रूप में यह रेखांकित किया गया है जिसे वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा इस आयोजन के लिए प्रत्येक एपिसोड में कुछ ऐसा कार्य करते हैं जिससे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के अभिव्यक्ति को आम जनता तक पहुंचा जा सके इसी कड़ी में मई माह के इस कड़ी को पार्टी के कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधियों तथा आम जनमानस की उपस्थिति में एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया। जिसमें जीवन यादव,बनिया पारा के पार्षद पिंटू यादव, पूर्व पार्षद प्राची सोनी ,सरोज देवांगन, नीलमणि पावरिया, पप्पू सोनी, दूज राम साहू, अशोक साहू, जानकी साहू, बल्ला रजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!