Uncategorized

पुलिस की पाठशाला, नि:शुल्क पुस्तकालय एवं बुक बैंक का आज डीजीपी अरुण देव गौतम करेंगे उद्घाटन

धमतरी पुलिस द्वारा जन सेवा, सुरक्षा, विश्वास के उद्देश्य को पूरा करने के साथ ही पुलिस की पाठशाला के रुप में की जा रही अभिनव पहल


धमतरी। धमतरी पुलिस द्वारा अपने जन सेवा, सुरक्षा, विश्वास के उद्देश्य को पूरा करने के साथ ही अन्य सराहनीय कार्यो में भी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है। इसी कड़ी में धमतरी पुलिस की नई पहल पुलिस की पाठशाला, नि:शुल्क पुस्तकालय एवं बुक बैंक का आज शाम 5 बजे मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ द्वारा किया जाएगा। बता दे कि धमतरी पुलिस की अभिनव पहल पुलिस की पाठशाला एफएसएल कार्यालय के ऊपर, रूद्री थाना परिसर धमतरी में खुल रहा है। जिला उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों, छात्र-छात्राओं, आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें एवं शैक्षणिक संसाधन उपलव्ध कराना है। शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षा संबंधी सपनों को नई दिशा देना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!