Uncategorized

विपक्ष का निगम कार्यालय के बाहर कंगाल नगर निगम स्लोगन लिखा तख्ती लेकर किया गया प्रदर्शन

कहा,करोड़ों की घोषणाएं केवल ही केवल समाचारों तक ही सीमित है जमीन में कोई काम होता नजर नहीं आ रहा


धमतरी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि धमतरी नगर निगम की हालत इतनी खराब हो गई है कि पानी बिजली सफाई सड़क जैसे बुनियादी सेवाएं भी नहीं दे पा रहे हैं इन्हीं जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम के बाहर कंगाल नगर निगम स्लोगन लिखा तख्ती लेकर प्रदर्शन किया पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा को निगम में बैठे डेढ़ साल होने को है लेकिन शहर विकास के लिए कोई ठोस फंड नहीं आ पाया है । महीनो से स्ट्रीट लाइटे बंद है बिगड़े लाइटों को बनाने के लिए सामान नहीं है ,पेय जलापूर्ति सेवाएं लगातार अवरुद्ध रहता है मोटर पंप के लिए केबल नहीं है पार्षद अपने पैसे से केबल वायर खरीद रहे है,सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है, झाड़ू खरीद नहीं पा रहे है ,कचरा रिक्शा टूटा पड़ा है जिम्मेदार अधिकारियों से पूछने से बताया जाता है फंड ही नहीं है । डेढ़ साल हो गए पार्षदझ्रनिधि के कार्यों का टेंडर नहीं हो पाया है वार्डो में विकास कार्य ठप पड़ा है करोड़ों की घोषणाएं केवल ही केवल समाचारों तक ही सीमित है जमीन में कोई काम होता नजर नहीं है शहर की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है प्रदर्शन करने वालो में नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर,उप नेता विशु देवांगन, पार्षद योगेश लाल, सुमन मेश्राम, राजेश पांडे उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!