Uncategorized

फागुन महोत्सव में उमड़ा आस्था का सागर, महापौर रामू रोहरा ने लिया आशीर्वाद


धमतरी। धमतरी शहर में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित भव्य फागुन महोत्सव के अंतर्गत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर पहुँचकर बाबा श्याम के चरणों में मत्था टेक नगरवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की। महापौर श्री रोहरा ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा हमारी सनातन परंपराओं को सशक्त आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम सदैव धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!