Uncategorized

हर वर्ग के बीच मजबूत होती विधायक ओंकार साहू की पकड़

सदर बाजार के पान की दुकान में पहुंचे विधायक, लोगों से संवाद कर जाना हालचाल


धमतरी। विधायक ओंकार साहू लगातार आमजन के बीच अपनी सहज और सरल कार्यशैली के कारण अलग पहचान बना रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक वे समाज के हर वर्ग के लोगों से सीधे संवाद करते नजर आते हैं। चाय-पान की छोटी सी दुकान हो, ठेला हो या किसी आम नागरिक का घर—विधायक सहजता से लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। इसी तरह कल सदर बाजार स्थित गोरे पान सेंटर मे विधायक ओंकार साहू पहुंचे उनके जिला कांग्रेस महामंत्री आकाश गोलछा भी मौजूद रहे. और पान का लुफ्त उठाने के साथ ही शहर हित के विषयो पर लोगो से चर्चा की. यह उनके जमीन से जुड़ें होने का प्रमाण रहा। इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री आकाश गोलछा भी मौजूद रहे।
विधायक ओंकार साहू क्षेत्रवासियों के पारिवारिक सुख-दुख में भी लगातार सहभागी बन रहे हैं। विवाह, सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के साथ-साथ किसी परिवार में दुख की घड़ी आने पर भी वे समय निकालकर पहुंचते हैं। उनके इस व्यवहार से आम लोगों में यह भावना मजबूत हुई है कि विधायक केवल जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह उनके साथ खड़े हैं। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनका जनसंपर्क लगातार बढ़ रहा है। वे अलग-अलग वर्गों, व्यवसायों और सामाजिक समूहों के लोगों से मिलकर उनकी रोजमर्रा की परेशानियों और क्षेत्र की जरूरतों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि विधायक ओंकार साहू की सक्रियता और आम लोगों से सीधा जुड़ाव लगातार चर्चा में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान जनता के बीच उसकी मौजूदगी से होती है और विधायक ओंकार साहू इस भूमिका को लगातार मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। सुख-दुख में साथ खड़े होकर और बिना किसी औपचारिकता के आम लोगों के बीच पहुंचकर वे जनता के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!