Uncategorized

ज्ञान अमृत स्कूल में हुआ बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार

बसंत पंचमी मां सरस्वती का अवतरण दिवस है - विनोद पाण्डेय


धमतरी। ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन, विद्या आरंभ संस्कार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा हनुमान चालीसा के साथ-साथ विभिन्न मंत्रो का सस्वर पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के साधक धर्मेन्द्र साहू, अभिषेक साहू, पूनम साहू द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य जजमान पालक गिरधर एवं सुनीता ढीमर थे। जो बच्चे विद्यार्थी जीवन प्रारंभ करने जा रहे है ऐसे 40 बच्चो का विद्यारंभ संस्कार स्लेट, पेन्सिल, कलम की पूजा कर बच्चो द्वारा स्लेट पर ऊँ भुर्भूव: स्व: शब्द लिखाकर सम्पन्न कराया गया। स्कूल के संचालक विनोद पाण्डेय ने कहा बसंत पंचमी मां सरस्वती का अवतरण दिवस है। यह हिन्दूओ का महत्व पूर्ण त्यौहार है इस दिन छोटे-छोटे बच्चो का विद्या संस्कार कराया जाता है। गायत्री परिवार के साधक धर्मेन्द्र साहू, अभिषेक साहू, पूनम साहू ने कहा बसंत पंचमी मां सरस्वती के पूजन दिवस में मनाया जाता है इसका विशेश धार्मिक महत्व है। यह दिन ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती का प्रकाट्य का प्रतीक है। कार्यक्रम में कल्पना पाण्डेय, पुश्पलता जाधव, भुनेश्वरी देवांगन, ममता तिवारी, कल्पना माने, मनीशा अंकमवार, रूमानी कुरेशी, हेमलता देवांगन, ज्योति सोनी, गायत्री दुबे, शीतल सोनी, प्रिया शर्मा, नेहा सिन्हा, गायत्री देवांगन, ज्ञानेश्वरी धीवर, मोनिका बांधे, पायल नामदेव, नीलम साहू, अल्फिया शेख, भावना कहार, दीपिका पटेल, जगदीश सोनी, आदित्य दुबे, घनश्याम शर्मा, शैलेन्द्र साहू, राजेन्द्र साहू, दुर्गेश साहू, माया शिन्दे, लता ढीमर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!