श्रीमद् भागवत महापुराण कथा मानव जीवन को धर्म, सत्य और भक्ति के पथ पर चलने की प्रेरणा देती हैं : रंजना साहू

धमतरी। पोस्ट ऑफिस वार्ड, धमतरी निवासी कन्हैया लाल साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने सहभागिता करते हुए व्यासपीठ पर विराजमान परम श्रद्धेय कथा वाचक हरिशरण वैष्णव के मुखारविंद से दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किए।श्रीमती साहू ने व्यासपीठ को सादर प्रणाम कर कथावाचक श्री हरिशरण वैष्णव जी से आशीर्वाद प्राप्त किए। कथावाचक महाराज जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म, करुणा और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने वाला दिव्य दर्शन है, कथा श्रवण से मन, आत्मा और समाज सभी को सकारात्मक दिशा मिलती है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती चंद्रभागा साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्रीमती अनीता मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। रंजना डीपेंद्र साहू ने श्रीमद्भागवत कथा श्रवण उपरांत श्रद्धालु जनों को सम्बोधित करते कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा मानव जीवन को धर्म, सत्य और भक्ति के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है।

