Uncategorized

वेद,पुराण, रामायण, गीता, श्रीमद्भागवत मे ही समाहित है जनकल्याण -:पं.राजेश शर्मा

जालमपुर वार्ड में सुश्री भूमिका ने एकादशी पर सुनाई वामन अवतार, ध्रुव व भक्त प्रहलाद की कथा

धमतरी- आज विश्व पटल पर समग्र मानव जीवन के समक्ष जो विभीषिकाएं दृष्टिगोचर हो रही है उसके समाधान के लिए शास्त्र की नहीं शास्त्र की आवश्यकता है और यही से इंसानियत और मानव तक के लिए जीती जाएगी प्रत्येक लड़ाई उक्त बातें जालमपुर वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिवस उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए धर्म प्रेमी समाज से पंडित राजेश शर्मा द्वारा कही गई उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए पूरा विश्व समुदाय भारत के धर्म अध्यात्म की ओर निहार रहा है जिसमें श्रीमद् भागवत गीता रामचरितमानस तथा हमारे वेद एवं पुराण पर ही दुनिया के सारे धर्मशास्त्र की मार्गदर्शिकाएं की भूमिका में टिके हुए है। गौरतलब है कि बाल विदुषी सुश्री भूमिका द्वारा व्यास पीठ नारी शक्ति को जागृत करते हुए उन्हें संस्कार का जनानी बताया तथा बच्चों को इसके लिए शिक्षित करते हुए धर्म पथ पर चलाने के लिए मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। वही व्यासपीठ से देवी भूमिका जी ने वामन अवतार सहित ध्रुव चरित्र के साथ भक्त प्रहलाद की कथा का उपस्थित जनों को श्रवण करते हुए बताया कि प्रत्येक काल में सत्य-असत्य, धर्म- अधर्म के संघर्ष में हमेशा सत्य एवं धर्म ही विजय श्री हासिल की है वर्तमान समय में भी यही एक सूत्र है दुनिया लाख झूठ, फरेब, बेईमानी कर ले लेकिन अतंत: धर्मपथ एवं सत्य के रास्ते से ही समाज में सुख शांति एवं समृद्धि का प्रादुर्भाव हो सकता है और इसके लिए कथा श्रवण ही एकमात्र सच्चा एवं सार्थक रास्ता है, जिसके लिए मातृशक्ति अपने बच्चों में हिंदुत्व एवं सनातन धर्म का संस्कार डालें। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद गण कुलेश सोनी, पिन्टू यादव ,हेमंत बंजारे, संजय देवांगन,आशा लोधी ,संजय डागोर ,नंन्दु लोधी, चंद्रभागा साहू , चंद्राकला पटेल, खिलेशवर साहू, हेमंत साहू ,उषा चौहान ,रेखा शांडिल्य ,ममता पटेल, सत्या नेताम, विष्णु सिन्हा ,सेवक साहू, तिलक चौहान, ध्रुव सिंह निर्मलकर ,भारती साहू, ममता देवांगन, पायल साहू, सुशीला हिरवानी, प्रकाश देवँगन, विजय देवांगन ,संतोष देवँगन, तुलसी राम निर्मलकर, पुरुषोतम साहू ,रोशन पटेल, सहित सैकड़ो वार्डवासी उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!