Uncategorized

लगातार बारिश में भी जल भराव की समस्या में आई काफी हद तक कमी

महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में निगम टीम की मेहनत ला रही रंग


धमतरी। दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे चारो ओर पानी ही पानी हो गया है। लगातार बारिश से शहर में जल भराव की समस्या हर साल गंभीर हो जाती थी। लेकिन अब तक हुए बारिश ने इस बार समस्या विकराल रुप धारण नहीं कर पाई है। इसका मुख्य कारण निगम टीम द्वारा चलाये गये सफाई अभियान व स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरुक करने को माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि महापौर रामू रोहरा ने जब से शपथ ग्रहण किया है तब से लगातार शहर के बड़े नालों वार्डो की नालियों की वृहद स्तर पर सफाई कराई जा रही है। जिसके चलते नालियों में निकासी पहले से बेहतर हुई है। धीरे-धीरे नालियों से प्लास्टिक व कचरा भी कम हो रहा है। नतीजन बरसाती पानी निकासी व्यवस्था पहले से बेहतर हो रही है। यह कारण है कि दो दिनों की बारिश में भी शहर में जल भराव की बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं हो पाई। कुछ वार्डो में जहां हल्की बारिश में भी जल भराव होता है वहां भी कुछ देर में ही पानी नालियों के माध्यम से बह कर निकल रहा है। जिससे वार्डवासियों को इस बारिश के मौसम में अब तक जल भराव की गंभीर समस्या से सामना करना नहीं पड़ रहा है। और अधिकारियों को बारिश के दौरान बेहतर व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने के निर्देश दिए।
इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने कहा कि जल भराव की समस्या में काफी हद तक कमी आई है इसका श्रेय निगम टीम को जाता है। जिन्होने लगातार स्वच्छता को बेहतर बनाने मेहनत की। उन्होने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता व जल भराव की समस्या से सामूहिक प्रयास से ही निजात मिल सकता है। इसलिए नालियों में कचरा न डाले। ताकि नालियां जाम न हो और निकासी बेहतर बनी रहे।
आपात स्थिति के लिए 21 सदस्यीय टीम है तैयार- महापौर
चर्चा के दौरान महापौर रामू रोहरा ने बताया कि नगर निगम बारिश के मौसम में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने व आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गंभीर है। अति बारिश या जल भराव की समस्या के लिए 21 सदस्यों की टीम बनाई गई है। जो हमेशा अलर्ट मोड पर रहेगी। इसके अतिरिक्त चैन माउण्टेन, जेसीबी व अन्य मशीनरी को भी रिजर्व रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!